...तो परिवार ने दे दी है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को मंजूरी !

    ...तो परिवार ने दे दी है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को मंजूरी !

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कोई भी न्यूज़ हो अब देश के लिए बड़ी खबर बन गई है। दोनों फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में साथ नज़र आने वाले हैं। लेकिन लगता है इनके लिंकअप्स की खबरों ने आने वाली फिल्म का प्रमोशन अभी से कर दिया है। दोनों को अक्सर डिनर डेट पर साथ देखा जाता है। यहां तक कि सोनम कपूर की शादी में दोनों हाथ में हाथ डाले देखे गए थे, जिसके बाद जैसे इनके अफेयर की खबर की पुष्टि ही हो गई हो। यहां तक कि रणबीर ने GQ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में अपने इस रिश्ते को नया बताया।

    शुरू से ही रणबीर कपूर को पसंद करती थी आलिया भट्ट, इस पुराने वीडियो से हुआ खुलासा !

    वैसे इस अफेयर वाले मामले में सिर्फ रणबीर और आलिया इन्वोल्व नहीं हैं बल्कि मामला दोनों परिवारों तक पहुंच गया है।

    नीतू सिंह के साथ मनाया आलिया ने अपना जन्मदिन 

    15 मार्च को आलिया ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर वो मुंबई में अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि बुल्गारिया में फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ की शूटिंग कर रही थी। लेकिन आलिया का जन्मदिन तब और स्पेशल हो गया है जब रणबीर की मम्मी नीतू सिंह ने उनका जन्मदिन मनाया। आलिया और खुद नीतू ने उनके जन्मदिन की बहुत सी पिक्चर्स अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी। आलिया और नीतू सिंह का रिश्ता इतना मज़बूत हो गया है कि दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर खूब कमेंट करते हैं।

    रणबीर कपूर के बारे में आलिया भट्ट की इन बातों से लगता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है !

    ऋषि कपूर ने किया ट्वीट 

    अभी कुछ समय पहले ही की ही बात है जब ऋषि कपूर ने अचानक से ही एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने भट्ट परिवार की तारीफों के पुल बंधे हुए थे। इस ट्वीट में ऋषि ने कहा 'मैंने भट्ट परिवार जैसे टैलेंटेड लोगों के साथ काम किया है जैसे महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रॉबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट, पूजा भट्ट, इमरान हाशमी, आलिया भट्ट। आप सब का शुक्रिया।' अब इस ट्वीट के बाद ये बात तो साफ है कि कपूर और भट्ट परिवार दोनों के रिश्ते से काफी हद तक खुश है। खासकर रणबीर की फैमिली ने तो आलिया भट्ट को हरी झंडी दे दी है।

    इन 5 फ़िल्मों में आलिया भट्ट की दी ज़बरदस्त परफॉरमेंस !

    बहन रिद्धिमा कपूर ने दिया ये तोहफा

    बात सिर्फ रणबीर के मम्मी-पापा तक ही सिमित नहीं रही बल्कि रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा को भी आलिया बहुत पसंद हैं। और उसका सबसे बड़ा सबूत है आलिया को दिया गया गिफ्ट। दरअसल, रिद्धिमा ने आलिया को एक खूबसूरत ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। जिसकी तस्वीर आलिया ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की है। 

    रणबीर कपूर के पूरे परिवार ने आलिया भट्ट और रणबीर के रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है। अब देखना है इस रिश्ते पर भट्ट परिवार का क्या रिएक्शन आता है। क्या महेश भट्ट को भी रणबीर पसंद हैं? खैर, रिश्ते की असलियत तो वक़्त आने पर सबके सामने आ ही जाएगी। लेकिन हम तो यही चाहेंगे कि ये जल्द ही अपने रिश्ते को एक्सेप्ट कर ले।