आलिया और रणबीर की शादी की डेट आई सामने, इस दिन ले सकते हैं 7 फेरे

    आलिया और रणबीर की शादी की डेट आई सामने, इस दिन लेंगे 7 फेरे

    आलिया और रणबीर की शादी की डेट आई सामने, इस दिन ले सकते हैं 7 फेरे

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। दोनों इस वक़्त लॉकडाउन के बीच के एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रणबीर और आलिया दो साल से भी ज्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें थी कि ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ा कर इस दिसंबर डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। लेकिन अब प्लानिंग बदल गई है।

    मिडडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 21 दिसंबर को मुंबई में ही सात फेरे ले सकते हैं। पहले डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की जा रही थी, लेकिन अब दोनों के परिवार वालों ने तय किया है कि शादी मुंबई में ही होगी। सूत्र की माने तो ये शादी दिसंबर के आखिरी के 10 दिनों में की जाएगी। डेट 21 दिसंबर बताई जा रही है।

    आलिया और रणबीर की शादी की डेट आई सामने, इस दिन ले सकते हैं 7 फेरे

    वैसे आलिया और रणबीर की शादी की अफवाहें पहले भी खूब उडी है। बताया जा रहा था दोनों ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी हेल्थ में सुधार है और वो शादी के फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। तो माना जा रहा है कि ये शादी इसी साल के अंत में हो जाएगी।  

    वैसे अच्छी खबर ये है कि दोनों इस साल फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नज़र आने वाले हैं। ये बतौर जोड़ी इनकी पहली फिल्म है। इस साल फैंस इन्हें असल जोड़ी बनते देखें या ना देखें लेकिन ये फिल्म ब्रहमास्त्र दोनों की जोड़ी जरुर नज़र आने वाली है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ डेट कई बार बदलने के बाद फाइनली ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।