आलिया भट्ट के घर आया नया मेहमान, खुद शेयर की तस्वीर

    आलिया भट्ट के घर आया नया मेहमान, खुद शेयर की तस्वीर

    आलिया भट्ट के घर आया नया मेहमान, खुद शेयर की तस्वीर

    आलिया भट्ट को जानवरों से बेहद प्यार है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बिल्ले एडवर्ड और कभी रणबीर कपूर के कुत्ते के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनके घर एक नया मेहमान आ गया है जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

    आलिया अपने घर एक छोटी सी बिल्ली ले आई हैं जिसका नाम इन्होने जुनिपर रखा है। आलिया अपनी इस नन्हीं जुनिपर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखती हैं -ये लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई है। मिलिए हमारी नई बेबी जुनिपर से। उनके स्किल्स में काटना, सेल्फी लेना और बेहद क्यूट होना आता है। आलिया के अलावा शाहीन ने भी नन्हीं जुनिपर की फोटोज शेयर की हैं। इसमें जुनिपर बहुत प्यारी लग रही हैं। इन फोटोज पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    आलिया की बहन शाहीन ने भी अपनी इस जुनिपर की तस्वीर शेयर की है।

    बता दें, आलिया और उनकी बहन शाहीन को जानवरों से बेहद लगाव है। आलिया के पास पहले से एक सफ़ेद बिल्ला है जिसका नाम एडवर्ड है। आलिया अक्सर एडवर्ड के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं अक्सर वो रणवीर के कुत्ते के साथ भी खेलती देखी गई हैं। अब आलिया अपना टाइम पास अपने इन्हीं नन्हे मेहमानों के साथ किया करेंगी।