आलिया ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मनाया पिता महेश भट्ट का 73 वां जन्मदिन, देखिये

    आलिया ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मनाया पिता महेश भट्ट का 73 वां जन्मदिन

    आलिया ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मनाया पिता महेश भट्ट का 73 वां जन्मदिन, देखिये

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के बेहद करीब हैं। उन्हें कई मौकों पर पिता के साथ स्पॉट किया गया है। ऐसे में जब उनका जन्मदिन हो तो आलिया सेलिब्रेशन कैसे भूल सकती हैं। तो आज फिल्ममेकर महेश भट्ट अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आलिया ने बहन पूजा भट्ट के साथ मिलकर एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। खास बात ये रही कि इस पार्टी में रणबीर कपूर भी नज़र आये।


    आलिया ने खुद इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस पिता की तरह ब्लैक डऑउटफिट में नज़र आ रही हैं। उन्हें बलूंस के साथ देखा जा सकता है। पूजा भट्ट ने वाइट ड्रेस कैरी किया है। रणबीर कासुअल वियर में दिख रहे हैं। इस तस्वीरों में महेश भट्ट के फोन स्क्रीन पर शाहीन भट्ट और सोनी राजदान भी हैं। जो पार्टी में शामिल नहीं हो पाया वो वीडियो कॉल के जरिये पार्टी का हिस्सा बना।

    बता दें, आलिया और रणबीर एक दूसरे के परिवारों के साथ भी अच्छा बांड शेयर करते हैं। कई मौकों पर आलिया को नीतू और रिद्धिमा कपूर के साथ देखा गया है। वहीं रणबीर भी एक्ट्रेस की माँ सोनी राजदान और बहन के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। वैसे पिछले दिनों दोनों की शादी की भी खबरें सामने आई थीं। बताया गया था कि दोनों साथ में अपनी पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज़ के बाद शादी कर सकते हैं। हालांकि, कभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। अब शादी का तो नहीं लेकिन इनकी फिल्म का फैंस जरुर इंतजार कर रहे हैं।