कॉफ़ी विथ करण पर आलिया और दीपिका ने रणबीर को लेकर किया ये खुलासा !

    कॉफ़ी विथ करण पर आलिया और दीपिका ने रणबीर को लेकर किया ये खुलासा !

    करण जौहर का ‘कॉफ़ी विद करण की शुरुआत हो चुकी है। छठे सीजन का पहला एपिसोड खास था। जहाँ फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी एक्ट्रेसेज आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण करण की पहली मेहमान बनी। दोनों का शो पर होना इसलिए भी खास था कि ये दोनों ही एक्ट्रेसेज का रिश्ता रणबीर कपूर से है।

    हमेशा की तरह करण ने अपने ही अंदाज़ में दोनों का वेलकम किया और उनके करियर को लेकर बातें की। लेकिन करण की बातें सिर्फ करियर पर नहीं होती। वो बार बार दीपिका की शादी की तरफ इशारा करते नजर आये और दीपिका भी शर्माती रही। मतलब ये तो साफ़ है कि दीपिका ने भले ही शादी की बात अब मानी है लेकिन उनकी प्लानिंग तो पहले ही हो चुकी थी जिसके बारे करण समेत उनके खास दोस्त जानते थे।

    कॉफ़ी

    आलिया और दीपिका ने माना की वो उन दोस्तों की तरह नहीं हैं, जो रोज़ बात करते हैं। अक्सर मिलते हैं।स अथ पार्टीज़ करते हैं। लेकिन दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता है, जिसकी दोनों इज्ज़त करती हैं। दोनों जब भी मिलती हैं, एक दूसरे के साथ कम्फ़र्टेबल महसूस करती हैं। यहाँ तक की दोनों ने मेन्स वाशरूम तक साथ में इस्तेमाल किया ! इससे पता चलता है दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है ! इसके साथ ही दीपिका ने बताया कि वो आलिया की बड़ी बहन शाहीन को बहुत पसंद करती हैं। दोनों के बीच एक अलग सा रिश्ता है।  

    कॉफ़ी

    करण ने दीपिका से रणबीर की मौजूदगी के वक़्त सिचुएशन संभालने का सवाल पूछा तो इस पर दीपिका का कहना था कि वक़्त आगे बढ़ गया है। और उनके मन में पुराने किसी भी रिश्ते को लेकर किसी तरह की अजीब फीलिंग नहीं है। ऐसे में किसी की भी मौजूदगी का उनपर ऐसा कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। यहीं जब सीक्रेट बताने की बात चली तो करण ने दीपिका को सबसे भरोसेमंद बताया।  साथ ही उन्होंने बताया कि दीपिका वो पहली इन्सान थी जिन्हें उनके दो जुडवा बच्चों के बारे में सबसे पहले पता चला था। और उन्होंने इस सीक्रेट को राज ही रखा।

    कॉफ़ी

     यहाँ आलिया ने भी खुलकर तो नहीं लेकिन मान लिया कि वो और रणबीर रिलेशनशिप में हैं। तो वहीं दीपिका ने रणवीर को बेस्ट किसर बताया। करण के इस सीजन में एक स्पेशल सेगमेंट को भी लॉन्च किया गया है। जहाँ अपने फोन का इस्तेमाल करते हुए दोनों एक्ट्रेसेज को जवाब देने थे। यहाँ जब करण ने अपने फोन में से एक परिवार संग की तस्वीर दिखाने को कहा तो दीपिका ने रणवीर के संग की एक खूबसूरत तस्वीर दिखा दी। इसके बाद क्या था सब समझ ही गए कि दीपिका और रणवीर एक परिवार बन चुके हैं अब।

    कॉफ़ी

    छठे सीजन का पहला एपिसोड बेहद धमाकेदार रहा। अब आने वाले एपिसोड में कई और सुपरस्टार्स नज़र आने वाले हैं, जो करेंगे धमाकेदार खुलासा।