फिल्म RRR में आलिया भट्ट का एक्टेंडेड कैमियो बढ़ा, अब निभाएंगी अहम किरदार?

    RRR में आलिया भट्ट का एक्टेंडेड कैमियो बढ़ा, अब निभाएंगी अहम किरदार?

    फिल्म RRR में आलिया भट्ट का एक्टेंडेड कैमियो बढ़ा, अब निभाएंगी अहम किरदार?

    आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियो में हैं। खासतौर से उनका गंगूबाई वाला कैरेक्टर काफी पसंद किया जा रहा है। वो आने वाले समय में काफी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिल्म आरआरआर भी उनकी अगली फिल्म है जिसे बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। पिछले ही महीने आलिया ने इस फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग की थी और एक बार फिर वो राम चरण के साथ अपने खास सीन को शूट करने लिए हैदराबाद जाएंगी।

    पहले आलिया को एक एक्सटेंडेड कैमियो के लिए लिया गया था। लेकिन अब वो पूरा रोल करने वाली हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''जो ओरिज्नल प्लान किया गया था, आलिया अब आरआरआर में उससे कही ज्यादा करने वाली हैं। उन्होंने अपना हिस्सा राजामौली के साथ शूट कर लिया था। वो एक बार फिर इस महीने के आखिर में भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी खत्म करने के बाद लौटेंगी।''

    आलिया के कैरेक्टर का नाम फिल्म में सीता है। हाल ही में उनका ये लुक सामने आया है। बता दें, आरआरआर की कहानी दो दो स्वतन्त्रता सेनानियों अल्लुरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमारम भीम (एनटीआर जूनियर) की कहानी है जिन्होने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी।