ऋषि कपूर की वेलकम पार्टी के लिए रणबीर के घर पहुँचीं आलिया नज़र आईं बेहद खूबसूरत, देखिए तस्वीरें!

    ऋषि कपूर की वेलकम पार्टी के लिए रणबीर के घर पहुँचीं आलिया

    ऋषि कपूर की वेलकम पार्टी के लिए रणबीर के घर पहुँचीं आलिया नज़र आईं बेहद खूबसूरत, देखिए तस्वीरें!

    बॉलीवुड के सीनियर एक्टर भारत लौट आए हैं और फिलहाल अपने परिवार और दोस्तों से मिलने में व्यस्त हैं। आलिया भट्ट, जो इस समय रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, बुधवार रात को सेलिब्रेशन के लिए कपूर परिवार के घर पहुंचीं। आयशा जब ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं तो उन्होंने एक खूबसूरत येलो शरारा पहना हुआ था और अपने बाल खोले हुए थे। 

    इससे पहले आलिया अनिल कपूर के घर पर भी नज़र आई थीं जहाँ पपराजी ने उन्हें क्लिक भी किया था। आपको बता दें कि आलिया रणबीर के साथ उनके डैडी ऋषि से मिलने कई बार अमेरिका भी गयी थीं। हाल ही में बॉलीवुड का ये हॉट कपल छुट्टियां मनाने के लिए केन्या भी गए थे और ये दोनों बिल्कुल इस हिसाब से लौट आए जब ऋषि जी को वापिस लौटना था। 

    इतना ही नहीं इन दोनों ने ऋषि कपूर के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज भी प्लान किया। उनके लौटने पर आलिया और रणबीर ने एक गोल्डन कलर का बड़ा सा बलून लगाया था जिसपर लिखा था, ‘वेलकम बैक डैड।’ रणबीर की मम्मी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बलून की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस सिंपल से बलून में बहुत गर्मजोशी प्यार और अधिकार है।’ 

    अमेरिका में कैन्सर का ट्रीटमेंट कराकर वापिस लौटे ऋषि कपूर की इंडिया वापसी पर बहुत दिल से स्वागत किया गया। मुंबई एअरपोर्ट पर नज़र आने के अगले दिन ऋषि, नील नितिन मुकेश और उनके परिवार से लम्बे समय बाद मिलने पहुंचे। नील ने अपने पापा नितिन मुकेश और बेटी नुर्वी के साथ ऋषि का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

    फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘नुर्वी अपने दोनों दादुओं के साथ। प्यारे चिंटू अंकल आज गणपति दर्शन के लिए घर आए। हम सब उनसे मिलकर और कसकर उनके गले लगकर बहुत खुश हैं। वेलकम बैक चिंटू अंकल। ईश्वर हमेशा आप पर कृपा बनाए रखे।’