घर में बंद हुई आलिया भट्ट, बहन शाहीन ने शेयर की गेम खेलते हुए तस्वीर

    घर में बंद हुई आलिया भट्ट, बहन शाहीन ने शेयर की गेम खेलते हुए तस्वीर

    घर में बंद हुई आलिया भट्ट, बहन शाहीन ने शेयर की गेम खेलते हुए तस्वीर

    भारत में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा का ख्याल रखते हुए स्कूल, कॉलेज पहले ही बंद किये जा चुके हैं। ये वायरस इतनी तेजी से फ़ैल रहा है कि लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। कोरोना वायरस को हराने के लिए हमारे बॉलीवुड सेलेब्स ने पहल कर दी है। फिल्मों की शूटिंग छोड़ अब ये सितारे अपने घरों में समय बिता रहे हैं। दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन ने तो अपने आप को अलग-थलग कर लिया है। अब इस लिए में आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं।

    आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया घर में बहन के साथ कटन खेलती नज़र आ रही हैं। शाहीन ने बताया कि आलिया ने कैसे अपने आप को अलग कर लिया है।

    बता दें, हाल में आलिया ने अपना 27 वां जन्मदिन मनाया है। बर्थडे पर आलिया बहन और बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ रोड ट्रिप पर गई थीं। आलिया इन दिनों 3 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। आलिया, रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र, रणवीर सिंह के साथ तख़्त और संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर काम कर रही हैं।