आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोवा कनेक्शन, जानिए!

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोवा कनेक्शन, जानिए!

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोवा कनेक्शन, जानिए!

    रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ का ट्रेलर आ चुका है और इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म एक मसाला एंटरटेनर है और इसमें काफी सारा एक्शन होगा। लेकिन इस ट्रेलर में एक चीज़ ने सभी का ध्यान खींचा, वो है फिल्म की फ्रेश और हरी-भरी लोकेशन। अगर आप भी ट्रेलर देखकर इन जगहों के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको बता देते हैं कि ये वो जगह है, जहां का प्लान आपके दोस्त कई बार बना-बना कर कैंसिल कर चुके हैं।

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोआ कनेक्शन, जानिए !

    ये जगह कोई और नहीं बल्कि गोआ है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी का ये गोआ प्रेम बहुत कमाल का है। मतलब उनका बस चले तो वो हर फिल्म गोआ में ही शूट कर लें। और कमाल की बात ये है कि गोआ में शूट उनकी सारी फ़िल्में बड़ी हिट रही हैं। आइए आपको बताते हैं रोहित शेट्टी ने अपनी कौन-कौन सी फ़िल्में गोआ में शूट की हैं:

    1. सिम्बा

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोआ कनेक्शन, जानिए !

    रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर ‘सिम्बा’, रोहित शेट्टी की सबसे ताज़ी फिल्म है, जिसके लिए रोहित अपनी टीम को लेकर गोआ जा कर बैठ गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में ही आपको गोआ की बहुत सारी ऐसी लोकेशंस नज़र आएंगी, जो रोहित की फिल्मों में आप को पहले नज़र आ चुकी हैं।

    2. गोलमाल सीरीज

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोआ कनेक्शन, जानिए !

    बॉलीवुड में सीक्वल बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं रहे हैं, लेकिन ‘गोलमाल’ एक ऐसी फ्रेंचाईज़ी है जो न सिर्फ बहुत पॉपुलर है बल्कि कमाऊ भी है। पहली फिल्म ‘गोलमाल’ से लेकर आखिरी फ़िल्म ‘गोलमाल अगेन’ तक, इस पूरी सीरीज की शूटिंग रोहित ने गोआ में की है।

    3. सिंघम

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोआ कनेक्शन, जानिए !

    अजय देवगन को ‘सिंघम’ के सुपरकॉप अवतार में कौन भूल सकता है भला। अगर आप को सही से ‘सिंघम’ फिल्म के दोनों पार्ट याद हैं तो आपको ये ज़रूर याद होगा कि सिंघम का गांव शिवगढ़ गोआ में था। बाजीराव सिंघम गोआ पुलिस में ही इंस्पेक्टर था।

    4. चेन्नई एक्सप्रेस

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोआ कनेक्शन, जानिए !

    दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग रोहित शेट्टी ने गोआ के वास्को-डी-गामा रेलवे स्टेशन से लेकर, दूधसागर फॉल्स और पणजी तक की है। फिल्म का मशहूर ट्रेन सीक्वेंस वास्को-डी-गामा पर शूट किया गया था।

    5. ऑल द बेस्ट

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोआ कनेक्शन, जानिए !

    संजय दत्त, अजय देवगन, बिपाशा बसु और फरदीन खान जैसे बड़े नामों को लेकर रोहित ने ‘ऑल द बेस्ट’ बनाई थी, फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा रोहित ने गोआ में शूट किया था।

    आखिर क्या है रोहित शेट्टी की फिल्मों का गोआ कनेक्शन, जानिए !

    शाहरुख़ खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग भी रोहित ने गोआ में की थी। और ये भी सभी को पता ही है कि ये फिल्म भी सुपरहिट थी।