अली गोनी बने सिंगर; जैस्मीन भसीन के लिए गाए ये सदाबहार गाने (वीडियो)

    अली गोनी बने सिंगर

    अली गोनी बने सिंगर; जैस्मीन भसीन के लिए गाए ये सदाबहार गाने (वीडियो)

    बिग बॉस 14 की जोड़ी अली गोनी और जैस्मीन भसीन अकसर सुर्खियों में रहती है। इस महीने की शुरुआत में अली जम्मू कश्मीर में अपने परिवार के साथ समय बिताने के बाद मुंबई लौट आए थे। तब मुंबई एयरपोर्ट पर जैस्मीन अली को लेने भी आई थीं। अब जैस्मीन का 31वां जन्मदिन मनाने के लिए ये कपल गोवा गया हुआ है।

    गोवा से भी दोनों की जो वीडियो आई है, वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें अली गोनी जैस्मीन के लिए सदाबहार गाने गाते दिख रहे हैं। एक वीडियो में वो जगजीत की सिंह की फेमस गजल तुमको देखा तो ये ख्याल आया गुनगुना रहे हैं। तो दूसरी वीडियो में वह क्या हुआ तेरा वादा गा रहे हैं।

    दोनों पिछले काफी समय से काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने रोहित शेट्टी के रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 9 में एक साथ हिस्सा लिया था। एक साल बाद दोनों सलमान खान के शो में साथ नजर आए और वहीं दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को उजागर किया। दोनों की शादी की भी बातें उठती रहती हैं लेकिन दोनों का कहना है कि वो अभी एक दूसरे को समय दे रहे हैं।