अमीश त्रिपाठी की लेटेस्ट किताब सुहेलदेव पर बनेगी फिल्म

    अमीश त्रिपाठी की लेटेस्ट किताब सुहेलदेव पर बनेगी फिल्म

    अमीश त्रिपाठी की लेटेस्ट किताब सुहेलदेव पर बनेगी फिल्म

    जाने-माने लेखक अमीश त्रिपाठी की बेस्ट सेलर किताब सुहेलदेव- द किंग हू सेव्ड इंडिया पर अब फिल्म बनेगी। अमीश को इस किताब के लिए काफी तारीफ मिली है और पाठकों ने इसे काफी पसंद किया है। इससे पहले अमीश की शिवा ट्राइलॉजी और राम चंद्र की सीरीज काफी लोकप्रिय हुई थी। अब वकाऊ फिल्म्स, कासा मीडिया और इम्मोर्ट्ल स्टूडियोज ने सुहेलदेव नाम की किताब पर फिल्म बनाने के लिए राइट्स खरीद लिए हैं।

    नॉवेल में में राजा सुहेलदेव की कहानी बताई गई है, जिन्होंने भारत से दूर तुर्क शासकों पर विजय प्राप्त करने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। किताब बहराइच (वर्तमान यूपी में) के महाकाव्य युद्ध को खूबसूरती से पकड़ती है, जहां भारतीय सेना का नेतृत्व राजा सुहेलदेव करते हैं और जल्द ही इसे सिल्वर स्क्रीन पर उतारा जाएगा।

    सुहेलदेव अमीश त्रिपाठी की पहली किताब है जिस पर फिल्म बनेगी और वो खुद इसमें क्रिएटिव प्रोड्यूसर रहेंगे। इस बारे में बात करते हुए अमीश ने कहा, ''महाराजा सुहेलदेव 11वीं शताब्दी के प्रतिभाशाली हीरो रहे लेकिन दुखद है कि मॉर्डन इंडिया में उन्हें नहीं जाना जाता। यह कहानी पूरे वर्ग, जाति और धार्मिक बाधाओं को दूर करने वाली एकता का एक यूनिवर्सल संदेश देती है, एक संदेश जो आज भारत के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक है। महाराजा सुहेलदेव की कहानी बताती है कि जब हम भारतीय एक साथ होते हैं तो हमें कोई नहीं हरा सकता। मुझे खुशी है कि मेरी किताब सुहेलदेव पर फिल्म बन रही है और ये और ज्यादा बड़ी ऑडियंस तक पहुंचेगी।''