अमिताभ बच्चन का बंगला हुआ सैनिटाइज, एश्वर्या और जया 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

    अमिताभ बच्चन का बंगला हुआ सैनिटाइज

    अमिताभ बच्चन का बंगला हुआ सैनिटाइज, एश्वर्या और जया 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

    बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके बंगले जलसा को सैनिटाइज किया जा चुका है। आज सुबह एक टीम उनके घर के बहार देखी गई थी। इस बारे में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि BMC की एक टीम द्वारा उनका घर सैनिटाइज किया जा चुका है। उनके घर में किसी को भी आने या घर से बाहर जाने की इजाज़त नहीं है। जरुरी सामान लाने, ले जाने की छूट है।

    आगे किशोरी पेडनेकर ने कहा, "जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को एंटीजन किट का उपयोग करके कल रात टेस्ट किया गया था। दोनों के टेस्ट रिपोर्ट नेगिटिव आई है, लेकिन 14 दिनों के लिए दोनों को क्वांरटाइन किया गया है। क्वांरटाइन पीरियड के बाद दोबारा दोनों का टेस्ट किया जायेगा।" अमिताभ बच्चन के घर को बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

    अमिताभ बच्चन का बंगला हुआ सैनिटाइज, एश्वर्या और जया 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

    बता दें, अमिताभ और अभिषेक ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये खुद को कोरोना होने की बात कही थी। उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी साफ़ कर दिया था कि उन्होंने इस बात की जानकारी जरुरी अथॉरिटी को दे दी है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही वो मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट हैं। हॉस्पिटल की तरफ से साफ़ किया जा चुका है कि अमिताभ की हालत स्थिर है और चिंता जैसी कोई बात नहीं है।