अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ

    अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, सेलेब्स ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ

    अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ

    महानायक अमिताभ बच्चन को कोरोना होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बीती रात उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके कुछ देर बाद बेटे अभिषेक बच्चन ने भी कन्फर्म किया कि वो भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए थे जिसके बाद इनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फ़िलहाल दोनों मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट हैं।

    अभिताभ बच्चन को कोरोना होने की खबर बाहर आने के बाद लगातार उनके लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिये उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं इस खबर से पूरा बॉलीवुड सन्न रह गया है। अमिताभ बच्चन के ट्वीट के बाद सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल, कृति सेनन,  कपिल शर्मा, कृति खरबंदा समेत कई साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने  उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।