अमिताभ बच्चन ने दिया रिटायर होने का इशारा, ब्लॉग में कहीं ये बातें

    अमिताभ बच्चन ने दिया रिटायर होने का इशारा, ब्लॉग में कहीं ये बातें

    अमिताभ बच्चन ने दिया रिटायर होने का इशारा, ब्लॉग में कहीं ये बातें

    सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को लोग आज भी पसंद करते हैं। 77 साल की उम्र में भी वो लगातार काम कर रहे हैं। बिग बी एक तरफ 'कौन बनेगा करोड़पति' शो होस्ट तो कर ही रहे हैं वहीं आने वाले टाइम में वह 'ब्रह्मास्त्र', 'गुलाबो सिताबो' और चेहरे नाम की फिल्म में नजर आएंगे।

    इस उम्र में भी अमिताभ 16-16 घंटों तक की शिफ्ट कर रहे हैं। जबकि डॉक्टर उन्हें आराम करने की सलाह देते हैं। पिछले दिनों अमिताभ बच्चन कुछ दिनों के लिए अस्पताल भी गए थे। उन्हें कुछ समय के लिए भर्ती किया गया लेकिन बाद में खबरें आई कि ये उनका रूटीन चेकअप था।

    लेकिन अब बिग बी को भी खुद लगने लग गया है कि उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए। अपने इस विचार को उन्होंने अपने एक ब्लॉग में लिखा भी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ''मुझे रिटायर हो जाना चाहिए... दिमाग कुछ और सोच रहा है और उंगलियां कुछ और... यह इशारा है..."

    दरअसल अमिताभ बच्चन रणबीर और आलिया स्टारर फिल्म के लिए मनाली पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि कार के जरिए उन्होंने मनाली तक का सफर 12 घंटे में पूरा किया। सफर के बारे में लिखते हुए उन्होंने बताया कि इस सफर में उन्हें काफी सुंदर नजारा देखने को मिला। लेकिन इतने लंबे समय की दूरी तय करने के बाद उन्होंने अपना थकने वाला अनुभव भी शेयर किया और आखिर में रिटायरमेंट की बात कह दी।

    तो क्या अपने बचे हुए प्रोजेक्ट्स पूरे करके अमिताभ बच्चन रिटायर हो जाएंगे? आपकी इस पर क्या राय है?