अमिताभ बच्चन ने ट्रोल्स को दिया जवाब, 5 हज़ार लोगों को हर दिन खिला रहे हैं खाना, दो अनाथ बच्चों को लिया गोद

    अमिताभ बच्चन ने ट्रोल्स को दिया जवाब, 5 हज़ार लोगों को हर दिन खिला रहे हैं खाना

    अमिताभ बच्चन ने ट्रोल्स को दिया जवाब, 5 हज़ार लोगों को हर दिन खिला रहे हैं खाना, दो अनाथ बच्चों को लिया गोद

    देश में फैली कोरोना वायरस महामारी में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है। हाल में अमिताभ बच्चन ने कोरोना से इस जंग में 2 करोड़ रूपये और ऑक्सीजन सिलेंडर दान किये हैं। लेकिन उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। अब अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अभी तक की गई अपनी चैरिटी और मदद का ब्यौरा देते हुए ऐसे ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है।

    अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- 'हां, मैं चैरिटी करता हूं लेकिन मेरा विश्वास है कि इसके बारे में बात नहीं की जानी चाहिए। यह शर्मिंदा करने वाला होता है।' अमिताभ ने आगे अपने और परिवार द्वारा की गई मदद के बारे में जानकारी दी। वो लिखते हैं- ‘चैरिटी का काम किया है उसे हमेशा छिपाकर रखा गया है और सोशल मीडिया पर उसका शोर नहीं मचाया है। इस बारे में केवल वही व्यक्ति जानते हैं जिन्हें मदद मिली है।' एक्टर ने बताया कि उन्होंने कभी अपने या परिवार द्वारा की गई मदद का दिखावा नहीं किया।  उन्होंने अपने ब्लॉग में किसानों के कर्ज माफ़ किये जाने की बात की। उनके दोनों बच्चों श्वेता और अभिषेक ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए परिवार वालों की मदद की। पिछले साल करीब 4 लाख लोगों को 1 महीने तक खाना खिलाया है। अब भी महानायक शहर के 5 हज़ार लोगों को दो टाइम का खाना खिला रहे हैं। हॉस्पिटल, फ्रंट लाइन वारियर्स को PPE किट उपलब्ध करवाई। सिख कम्युनिटी को भी दान दिया है।

    आगे एक्टर ने बताया-‘जब प्रवासी पैदल अपने घरों की ओर निकल पड़े थे तब उन्हें सैकड़ों चप्पल और जूते उपलब्ध कराए गए थे। उनके पास जाने का साधन नहीं था तो खाने और पानी के साथ यूपी और बिहार के लिए 30 बसें बुक कराई गई थीं। मुंबई से यूपी के लिए पूरी ट्रेन बुक कराई थी जिसमें 2800 प्रवासी गए थे और उसका पूरा खर्च मैंने किया था। तुरंत 3 इंडिगो एयरलाइन के हवाई जहाज बुक किए गए थे जिसमें हर फ्लाइट में 180 प्रवासी लोगों को यूपी, बिहार, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर पहुंचाया गया था।'

    अमिताभ ने कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए एक पूरा डाइग्नोस्टिक सेंटर डोनेट किया है। इस सेंटर में गरीब लोगों की मदद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एमआरआई मशीन, सोनोग्राफिक स्कैन इक्विपमेंट भी दान किए हैं। उन्होंने बताया है कि बीएमसी और म्युन्सिपल हॉस्पिटल्स के लिए 20 वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया गया है जिसमें से 10 आज ही आ रहे हैं।


    इसके अलावा अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। इन दोनों बच्चे के माता पिता का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। अब स्कूल तक की पढाई का सारा खर्च महानायक उठाएंगे अगर बच्चे पढने में अच्छे हुए तो आगे हायर एजुकेशन का खर्च भी वही उठाएंगे। अमिताभ ने अपने द्वारा की गई चैरिटी की जानकारी दे कर उन्हें ट्रोल करने वालों की बोलती बंद कर दी है।