अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहेब फाल्के मिलने पर खुश हुआ बॉलीवुड !

    अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहेब फाल्के

    अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहेब फाल्के मिलने पर खुश हुआ बॉलीवुड !

    सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से जल्द सम्मानित किया जाएगा। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार शाम ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

    मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा ‘लीजेंड अमिताभ बच्चन जिन्होंने हमें दो पीढ़ियों तक एंटरटेन किया है। उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। पूरा देश और इंटरनेशनल कम्युनिटी इस बारे में खुश है। मेरी उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    बता दें, हिंदी सिनेमा में दादा साहेब फाल्के अवार्ड सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक हैं। ये अवार्ड हिंदी सिनेमा के पिता कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के के सम्मान में शुरू हुआ। वही थे जिन्होंने पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ बनाई थी। उनके सम्मान में 1969 में भारत सरकार ने इस अवार्ड की शुरुआत की। ये सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने सिनेमा के विकास में अपना अहम योगदान दिया हो।

    अमिताभ बच्चन को इस सबसे बड़े अवार्ड के लिए चुना गया है इस खबर के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी। इस लिस्ट में जूनियर बच्चन अभिषेक हैं जिन्होंने अपने आप को गौरांवित बेटा बताया है। वहीं करण जौहर, अनिल कपूर कई बड़े सितारों ने उन्हें बधाई दी है।