अंग्रेजी मीडियम के नए प्रोमो में जबरदस्त एक्शन करती नज़र आई करीना कपूर, ऐसा पहले नहीं देखा होगा

    अंग्रेजी मीडियम के नए प्रोमो में जबरदस्त एक्शन करती नज़र आई करीना कपूर

    अंग्रेजी मीडियम के नए प्रोमो में जबरदस्त एक्शन करती नज़र आई करीना कपूर, ऐसा पहले नहीं देखा होगा

    करीना कपूर खान अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम’ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।  फिल्म के ट्रेलर में करीना को एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा गया था।  लेकिन अब नए प्रोमो से खुलासा हो गया है कि फिल्म में उनका किरदार क्या है।  

    फिल्म में करीना नैना कोहली नाम की पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।  उन्हें दमदार एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।  मतलब करीना सिर्फ रोमांटिक फ़िल्में ही नहीं बल्कि मारधाड़ करना भी अच्छे से जानती हैं।  अब करीना के फैंस के लिए अंग्रेजी मीडियम का ये रोल किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला।  

    बता दें, हाल में करीना कपूर ने बताया था कि ये फिल्म उन्होंने सिर्फ इरफ़ान खान के साथ काम करने की वजह से साइन की थी।   अंग्रेजी मीडियम इरफ़ान खान की कमबैक फिल्म मानी जा रही है। ये फिल्म हिंदी मीडियम का स्पिन ऑफ़ है। फिल्म में राधिका मदन इरफ़ान खान की बेटी के किरदार में हैं। फिल्म में इरफ़ान बेटी को विदेश में पढ़ाने की जद्दोजहद करते नज़र आते हैं। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है जो 13 मार्च, 2020 को रिलीज हो रही है।