सोनम कपूर ने भाई हर्षवर्धन के जन्मदिन पर शेयर किया ये खास पोस्ट, अनिल कपूर ने बेटे को बताया अपना दोस्त

    सोनम कपूर ने भाई हर्षवर्धन के जन्मदिन पर शेयर किया ये खास पोस्ट

    सोनम कपूर ने भाई हर्षवर्धन के जन्मदिन पर शेयर किया ये खास पोस्ट, अनिल कपूर ने बेटे को बताया अपना दोस्त

    बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर आज अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर वैसे तो उन्हें खूब बधाइयाँ मिल चुकी है। लेकिन जो पोस्ट सोनम ने अपने छोटे भाई और अनिल कपूर ने बेटे के लिए लिखा वो थोडा खास है।

    सोनम ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम और हर्षवर्धन के बीच के प्यार को देखा जा सकता है। सोनम ने अपने पोस्ट में हर्षवर्धन को 30 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए बताया कि वो उनकी आँखों के तारे और सबसे प्यारे हैं। वो दुनिया की सभी खुशियों की हक़दार हैं।

    वहीं अनिल कपूर ने भी बेटे हर्षवर्धन के साथ अपना खूबसूरत रिश्ता शेयर किया है। उन्होंने बेटे हर्षवर्धन को अपना आत्मविश्वास और दोस्त बताया। अनिल अपने बेटे के साथ एक खास रिश्ता शेयर करते हैं।

    बता दें, हर्षवर्धन ने भी पिता अनिल कपूर और बहन सोनम की तरह साल 2016 में फिल्म ‘मिर्ज़िया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और हर्षवर्धन का करियर बीच में अटक गया। इसके बाद हर्षवर्धन ने फिल्म ‘भावेश जोशी’ में भी काम किया था। और फ़िलहाल वो कुछ वक़्त से अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में लगे हुए हैं। उम्मीद है आने वाले वक़्त में हर्षवर्धन कुछ नए प्रोजेक्ट में नज़र आयेंगे।