अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जल्द स्क्रीन पर आयेंगे नज़र, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
32 साल पहले सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम-लखन' को खूब पसंद किया गया था। इसी फिल्म से अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी बन गई। दोनों न सिर्फ स्क्रीन पर अच्छा रिश्ता निभाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि मेकर्स इस जोड़ी को साथ लाने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब बड़ी खबर ये है कि अनिल कपूर ने जैकी श्रॉफ के साथ तस्वीर शेयर करके कन्फर्म कर दिया है कि दोनों जल्द बड़े परदे पर नज़र आने वाले हैं।

अनिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जैकी और अनिल किसी शादी के फंक्शन में साथ में नज़र आ रहे हैं। दोनों ने वाइट कुर्ता पहना हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा-‘मैं और बिंदासभीडू (जैकी श्रॉफ): बहुत जल्द, स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।’
Me to @bindasbhidu : बहुत जल्द ... script पर काम चल रहा है!!! pic.twitter.com/nq68Xx38TT
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) March 5, 2021
बता देंम खबरें ये हैं कि दोनों दोबारा सुभास घई के साथ काम करते नज़र आयेंगे। खबरों के मुताबिक डायरेक्टर घई दोनों एक्टर्स को लेकर ‘किशन चंद राम चंद’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। इस बारे में उन्होंने पिछले दिनों ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार फिर वो अनिल और जैकी के साथ काम करने जा रहे हैं। वो कहते हैं-‘हां, हम तीनों मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी की प्लानिंग कर रहे हैं। यह फिल्म मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के लिए बनाई जाएगी और फिल्म का टाइल होगा 'राम चंद किशन चंद'।' आगे फिल्म के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सुभाष घई कहते हैं- 'अनिल और जैकी दोनों 60 की उम्र में पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। जैकी इसके लिए काफी उत्साहित हैं और अनिल हमेशा की तरह सतर्क है। लेकिन मुझे कहानी पसंद आई है। बस इंतजार करें। मुक्ता आर्ट्स 2021 में फिल्म निर्माण के लिए तैयार है।‘ तो शायद अगले साल तक ये जोड़ी स्क्रीन पर दोबारा नज़र आये।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Ajeeb Daastaans रिव्यू
लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज के बाद करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'अजीब दास्तांस' ले आई है। और यकीन मानिए ह... और देखें
The Big Bull रिव्यू
अभिषेक बच्चन स्टारर ‘द बिग बुल’ रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर कुकी गुलाटी ने जिस हिम्मत (य... और देखें
Hello Charlie रिव्यू
आदर जैन लंबे समय से अपनी फिल्म 'हेलो चार्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। पिछले दिनों फिल्म का ट्... और देखें