अनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन की अभिनव बिंद्रा बायोपिक बंद होने की खबर को बताया अफवाह!

    अभिनव बिंद्रा बायोपिक बंद होने के खबर को अनिल कपूर ने नकारा

    अनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन की अभिनव बिंद्रा बायोपिक बंद होने की खबर को बताया अफवाह!

    भारत के ओलंपिक गोल्ड विनर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को कई साल पहले बहुत शोर शराबे के साथ लॉंच किया गया था। हर्षवर्धन कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से कोई अपडेट नहीं आई है की ये कितनी बन चुकी हैं और कबतक जनता के सामने होगी। फिल्म को लेकर किसिकों यह भी नहीं कनफर्म है कि इसपर काम हुआ भी है या नहीं, और यही वजह है कि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये फिल्म डब्बा-बंद कर दी गई है। लेकिन इन खबरों को हर्षवर्धन के डैडी, बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने सरासर अफवाह बताया है। अभिनव बिंद्रा बायोपिक में, उनके पिता का किरदार निभाने वाले अनिल ने एक ऐसी ही खबर के जवाब में कहा है कि ये एक अफवाह है। हालांकि उन्होने भी यह नहीं साफ किया कि यह फिल्म कबतक थिएटर स्क्रीन तक पहुँच रही है।

    बता दें, 2017 में अभिनव बिंद्रा की बायोपिक अनाउंस की गई थी और अभिनव के साथ फोटो शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने बताया था कि वो स्क्रीन पर उनका किरदार निभाने के लिए कितने एक्साइटेड हैं। फरवरी 2020 में अनिल कपूर ने अनाउंस किया था कि फिल्म का शूट शुरू होने जा रहा है, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म पर कम एक बार फिर से लेट होता चला गया। कन्नन अय्यर के डाइरेक्शन में बन रही इस फिल्म पर दोबारा काम कब शुरू होगा इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।