अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीरें शेयर कर कहा 'जिंदगी की सबसे सुखद यादें'

    ऋषि कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कर अनिल कपूर ने कहा 'जिंदगी की सबसे सुखद यादें'

    अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीरें शेयर कर कहा 'जिंदगी की सबसे सुखद यादें'

    अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के साथ की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। ये मौका था सोनम कपूर और रणबीर कपूर के डेब्यू फिल्म 'सवारिया' के लांच का। साल 2007 में दोनों के करियर की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर ये दोनों परिवार अपने बच्चों को सपोर्ट करने एक साथ आये थे। लेकिन ऋषि कपूर के निधन के बाद ये तस्वीरें सिर्फ अच्छी यादें बन गई हैं जो कभी मिटाई नहीं जा सकती।

    अनिल कपूर ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘जेम्स (ऋषि कपूर) को याद करते हुए... नीतू और ऋषि के साथ सोनम और रणबीर के करियर की शुरूआत...मेरे जीवन की सबसे सुखद यादों में से एक है...

    अनिल कपूर, ऋषि को हॉलीवुड एक्टर जेम्स डीन जितना हैंडसम मानते थे। उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था कि बॉलीवुड में जेम्स जितना हैंडसम कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर हैं। ये तस्वीरें सच में सुखद यादें हैं।

    बता दें, ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गये। वो लंबे कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन का सदमा अब भी उनके फैंस और उनके परिवार को है। कुछ तो अभ भी यकीन नहीं कर पा रहे कि उनके चहेते चिंटू जी अब दोबारा कभी किसी स्क्रीन पर अपनी नई फिल्म के साथ नज़र नहीं आयेंगे।