पहली बार बेटी सोनम संग इस फिल्म में नज़र आयेंगे अनिल कपूर !

    पहली बार बेटी सोनम संग इस फिल्म में नज़र आयेंगे अनिल कपूर !

    सालो पहले अनिल कपूर और मनीषा कोईराला की एक फिल्म आई थी ‘1942: अ लव स्टोरी’। इस फिल्म के गाने गजब हिट हुए थे। इसमें से एक गाना था ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ये गाना आज भी हम सभी जुबां पर रहता है। लेकिन अब इसी पॉपुलर गाने पर फिल्म बनाई जा रही है। जिसमें लीड रोल सोनम कपूर होंगी। लेकिन सबसे खास बात ये है कि खुद अनिल कपूर भी पहली बार सोनम के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए इस फिल्म में नज़र आयेंगे।

    इस बात कि जानकारी जूही चावला ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दी है। फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट कर रही हैं। ये बतौर डायरेक्टर शैली की पहली फिल्म होगी। फिल्म में सोनम के ऑपोजिट राजकुमार राव होंगे। और जूही चावला भी फिल्म का हिस्सा होंगी। फिल्म कि शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्म इसी साल 12 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

    इस फिल्म में बेटी सोनम के साथ बड़े परदे पर नज़र आने के लिए अनिल कपूर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।