अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, सुनील शेट्टी को किया बर्थडे विश

    अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, सुनील शेट्टी को किया बर्थडे विश

    अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, सुनील शेट्टी को किया बर्थडे विश

    बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने रहते हैं। आज उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्त सुनील शेट्टी के 59वें जन्मदिन पर खास अंदाज़ में विश किया। अनिल में सुनील की जिम में वर्कआउट करते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए बर्थडे मैसेज लिखा।

    अनिल ने बर्थडे विश करते हुए लिखा 'हैपी बर्थडे, सुनील शेट्टी! एक और साल फिट रहने के लिए! तुम जरूरत से ज्यादा करते हो और मेरे लिए हमेशा प्रेरणा हो' देखिये ये बर्थडे विश-

    इसके अलावा आज अनिल कपूर ने अपने 32 साल पुराने दोस्त ऋषि कपूर को भी याद किया। अनिल ने ऋषि के साथ के अपने पहले फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फ़ोटोज़ में अनिल और ऋषि एक साथ नज़र आ रहे हैं। अनिल ने अपने इस इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए बताया कि ये फोटोशूट 32 साल पहले हुआ था।

    अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, सुनील शेट्टी को किया बर्थडे विश

    बता दें, इस पूरे लॉकडाउन के दौरान अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी जुड़े रहे।आगे आने वाले समय में अनिल धर्मा प्रोडक्शन में बन रही तख़्त में नज़र आने वाले हैं। वहीं हाल में उन्हें करण जौहर के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है अनिल करण की अगली फिल्म में भी अहम किरदार निभा सकते हैं। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी होंगे। हालांकि, फ़िलहाल इस फिल्म की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।