पाकिस्तान प्लेन क्रैश हादसे में अनिल कपूर, स्वरा समेत बॉलीवुड ने जताया दुख
पाकिस्तान प्लेन क्रैश हादसे में अनिल कपूर, स्वरा समेत बॉलीवुड ने जताया दुख
पाकिस्तान में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। करांची एक रिहायशी इलाके में प्लेन गिरने से 92 लोगों की जान चली गई। जबकि प्लेन में 99 लोग सवार थे। अभी भी घटनास्थल पर लोगों मलबा निकालने का काम जारी है। पायलट के आखिरी मैसेज के मुताबिक प्लेन को दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया था। इस हादसे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
इस खबर से बॉलीवुड सेलेब्स भी दहल गए हैं। उन्होंने भी ट्विटर पर घटना का दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए इस मुश्किल घड़ी में संवेदना प्रकट की है। अनिल कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता समेत कई हस्तियों ने इस हादसे पर अपना दुख जताते हुए रियेक्शन दिया है।
Updated: May 23, 2020 12:05 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News