36वी शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, ऐसे किया था पत्नी को प्रोपोज

    शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

    36वी शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, ऐसे किया था पत्नी को प्रोपोज

    अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की जोड़ी खूब पसंद की जाती है।  दोनों की शादी को 18 मई को 36 साल का समय हो गया है। लेकिन इतने सालों में इनके रिश्ते का प्यार आज भी बरक़रार है। अनिल ने प्यारे अंदाज़ में पत्नी के साथ तस्वीर के साथ उन्हें सालगिरह की बधाई दी। इसी बधाई के साथ बताई वो अनोखी कहानी जिसने अनिल कपूर की जिंदगी बदल दी। 

    अनिल ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, "17 मई की रात, यह एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत थी। मैंने एक जरूरी फिल्म साइन की थी, जो कि मेरे करियर के लिए बड़ा स्टेप था और 18 मई को भी मैंने एक बड़ा कदम उठाया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता कपूर को प्रपोज किया और उनसे मेरी पत्नी बनने के बारे में पूछा। मैं बहुत तनाव में था। मैं इस चीज को बार-बार आगे बढ़ा रहा था और तब समय आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार को चुनना था। और मैंने प्यार चुना और उन्हें 18 मई को प्रपोज कर दिया।"

    वो समय अनिल कपूर के फ़िल्मी करियर के लिए बेहद जरुरी था। वो इंडस्ट्री में नए थे। ऐसे में कदम ज़माने से पहले उन्होंने अपने प्यार को चुना और शादी कर ली। हालांकि, सुनीता उनके लिए इतनी लकी रही कि आज तक उनका फ़िल्मी सफ़र जारी है। दोनों के तीन बच्चे हैं। सोनम, रिया और हर्षवर्धन कपूर। ये तीनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।