अनीता हसनंदानी और रोहित शेट्टी ने अनोखे तरीके से दिखाई बेटे आरव की पहली झलक, देखिये

    अनीता हसनंदानी और रोहित शेट्टी ने अनोखे तरीके से दिखाई बेटे की पहली झलक

    अनीता हसनंदानी और रोहित शेट्टी ने अनोखे तरीके से दिखाई बेटे आरव की पहली झलक, देखिये

    एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल में दोनों बेटे के पेरेंट्स बने हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर ही कपल ने अपनी ख़ुशी का इज़हार किया था। रोहित ने तो बच्चे के जन्म के समय हॉस्पिटल से ही अनीता का एक वीडियो रिकॉर्ड करके भी शेयर कर दिया था। अब दोनों ने दुनिया को अपने बच्चे से मिलवाया है।

    बेटे के जन्म के दस दिन बाद अनीता और रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक अनोखे धमाके के बाद बेटे की झलक दिखाई गई। दोनों ने बेटे का नाम आरव रखा है जो बेहद क्यूट हैं। देखिये ये वीडियो-

    बता दें, फिल्मों और टीवी शो में एक्टिव अनीता ने रोहित रेड्डी को कुछ समय तक डेट करने के बाद साल 2013 में शादी कर ली थी। अब शादी के करीब 8 साल बाद दोनों बेटे के पेरेंट्स बने हैं। अनीता ने 9 फ़रवरी को बेटे को जन्म दिया था कि अनाउंसमेंट कुछ कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। फ़िलहाल अनीता और रोहित अपने नन्हें मेहमान के साथ समय बिता कर खूब एन्जॉय कर रहे हैं।