अनीता हसनंदानी ने टीवी स्टार्स के साथ मनाया अपना 40 वां जन्मदिन, देखिये मिनी लॉकडाउन वाली पार्टी की तस्वीरें

    अनीता हसनंदानी ने टीवी स्टार्स के साथ मनाया अपना 40 वां जन्मदिन

    अनीता हसनंदानी ने टीवी स्टार्स के साथ मनाया अपना 40 वां जन्मदिन, देखिये मिनी लॉकडाउन वाली पार्टी की तस्वीरें

     बॉलीवुड और टीवी पर एक्टिव एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। अनीता ने अपना ये स्पेशल दिन अपने टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार संग मनाया। लेकिन उससे भी खास है उनके बेटे आरव का साथ होना। दरअसल, अनीता कुछ महीनों पहले ही बेटे आरव की माँ बनी है। ऐसे में उनके लिए ये बर्थडे और खास हो जाता है क्योंकि आरव उनके साथ है।

    अनीता ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टीवी इंडस्ट्री के कुछ पॉपुलर नाम को देखा जा सकता है। एकता कपूर, करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा, क्रिस्टल डिसूजा, सुरभि ज्योति जैसे पॉपुलर स्टार्स अनीता के घर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। देखिये-

    बता दें, अनीता ने कम ही उम्र में टीवी और फिल्मों में एक्टिंग शुरू कर दी थी। वो एलता कपूर की कुछ शुरुआती दोस्तों में शामिल हैं। एकता की फिल्म और टीवी शो में उन्होंने लीड किरदार निभाए हैं। कभी सौतन कभी सहेली से पहचान बनाने वाली अनीता ने अपनी दूसरी पारी में भी ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया। ‘ये हैं मोहब्बतें’ में शगुन का किरदार हो या नागिन अनीता अपने हर किरदार से लोगों को एंटरटेन करती आ रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।