नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आई अनीता हसनंदानी

    नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आई अनीता हसनंदानी

    नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आई अनीता हसनंदानी

    टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर नाबालिग लड़की और उसके परिवार की तरफ से ये गंभीर आरोप लगाया गया। फ़िलहाल पर्ल 9 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। पर्ल पर लगे रेप का आरोप सुनकर उनके फैंस समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि पर्ल इस तरह से कुछ कर भी सकते हैं। वहीं टीवी इंडस्ट्री के दोस्त उनके सपोर्ट में सामने आ गये हैं।

    अनीता हसनंदानी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और नागिन 3 में एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। अनीता ने इस रेप के आरोपों को झूठ बताया है। एक्ट्रेस ने पर्ल के साथ तस्वीर शेयर कर उनका समर्थन किया है। उन्होंने लिखा- ‘सुबह उठकर पर्ल वी पूरी को लेकर ये बकवास खबर सुनी। मैं उसे जानती हूं और ये सच नहीं है। सच हो भी नहीं सकता। सब झूठ है और जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।’ इसके साथ अनीता ने #Istandwithpearl हैशटैग भी शुरू किया है जिसका लोग समर्थन कर रहे हैं।

    पर्ल वी पूरी रेप केस के बारे में मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) डीसीपी, जोन 2 के  संजय पाटिल ने बताया कि एक्टर को पुलिस हिरासत में भेज, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे ये भी बताया कि यह एक पुराना मामला है। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एक्टर ने उसे टीवी सीरियल्स में करियर का वादा कर उसका यौन शोषण किया था।


    बता दें, पर्ल वी पुरी करीब 9 साल से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। एकता कपूर के नागिन 3 के अलावा उन्होंने बेपनाह प्यार और  ब्रह्मराक्षस 2 जैसे सीरियल्स में काम किया है। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी रही है। लेकिन अब रेप केस में पुलिस रिमांड पर हैं।