जान्हवी कपूर ने मनाया अपना 23वां जन्मदिन, बहन अंशुला के साथ काटा केक

    जान्हवी ने मनाया अपना 23वां जन्मदिन,अंशुला के साथ काटा केक

    जान्हवी कपूर ने मनाया अपना 23वां जन्मदिन, बहन अंशुला के साथ काटा केक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फैमिली के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स से भी खूब बधाइयाँ मिल रही हैं। जान्हवी की बहन अंशुला कपूर ने उनके इस जन्मदिन पर एक प्यारा सा वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में जान्हवी 4 अलग अलग तरह के केक काटती नज़र आ रही हैं।

    देखिये वीडियो-

    बता दें, ये जान्हवी का दूसरा जन्मदिन है जो वो अपनी माँ श्रीदेवी के बिना मना रही हैं। लेकिन इस मौके पर जान्हवी माँ को ज्यादा याद ना करे इसलिए परिवार ने उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए साथ केक काटा।

    बता दें, जान्हवी जल्द गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक पायलेट की भूमिका निभाती नज़र आयेंगी। इसके अलावा जान्हवी राजकुमार राव के साथ रूही अफजाना, कार्तिक आर्यन के साथ दोस्तना 2 जैसी फिल्मों में नज़र आयेंगी।