ऋषि कपूर के जाने से अनुपम खेर पर टूटा दुखों का पहाड़, न्यूयॉर्क की आखिरी वीडियो शेयर कर बताया दर्द

    ऋषि कपूर के जाने से अनुपम खेर पर टूटा दुखों का पहाड़

    ऋषि कपूर के जाने से अनुपम खेर पर टूटा दुखों का पहाड़, न्यूयॉर्क की आखिरी वीडियो शेयर कर बताया दर्द

    बॉलीवुड के सदाबहार और जिंदादिल एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच में नहीं हैं। उनके ऐसे अचानक चले जाने से न सिर्फ उनके फैन बल्कि बॉलीवुड भी सदमे मे हैं। अमिताभ बच्च, अक्षय कुमार, रजनीकांत, पद्ममिनी कोल्हापुरी समेत लगभग पूरे बॉलीवुड ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी बीच अनुपम खेर का भी एक शोक संदेश सामने आया है, जिसे देखकर पता चल रहा है कि उनपर कितना बड़ा दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

    दरअसल उन्होंने ऋषि से न्यूयॉर्क में बनाई अपनी एक वीडियो शेयर की है। पिछले साल उस वक्त की बात है जब ऋषि अपना इलाज करा रहे थे। देखा जा सकता है कि अनुपम टैक्सी में बैठे हुए अपना कैमरा पीछे की ओर घुमाते हैं जहां ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर बैठे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ''ऋषि कपूर से ज्यादा जिंदादिल, बेबाक, जोर-जोर से ठहाके लगाने वाला, एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। भगवान ने उनका सांचा बनाकर तोड़ दिया था। दुख इतना गहरा है, आंसू निकल ही नहीं रहे। न्यूयॉर्क में उनके साथ आखिरी वीडियो। आप हमेशा रहोगे। हैलो.. हैलो.. हैलो..।''

    अनुपम खेर की इस वीडियो की बात करें तो तीनों ही शेफ विकास खन्ना के घर से खाना खाकर लौट रहे थे और कैब से उतरने पर पैसे देने को लेकर इनके बीच हंसी मजाक वाली तूतू मैंमैं भी हुई थी। ऑरिजनल ट्वीट में अनुपम ने लिखा था, '''इस सफर के अंत में हम इस बात को लेकर बच्चों की तरह लड़े थे कि टैक्सी का किराया कौन देगा।''

    ऋषि कपूर और अनुपम खेर ने फिल्मों में भी एक साथ लंबे अरसे तक कई फिल्मों में काम किया। वैसे तो न्यू यॉर्क में जो स्टार भी जाता था वह ऋषि कपूर से जरूर मिलकर आता था लेकिन ज्यादातर समय अनुपम खेर को ही उनके पास देखा गया था।

    ऋषि कपूर की तबियत के बारे में सबसे पहले उनके भाई रणधीर कपूर ने खबर दी थी। उन्होंने ही रात में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी थी हालांकि सुबह होते होते उनके निधन की खबर आ गई। कपूर खानदान के मुताबिक उनका निधन 8.45 मिनट पर हुआ।