किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा-'भगवान आपको लंबी उम्र दे'

    किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

    किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा-'भगवान आपको लंबी उम्र दे'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 69 वां जन्मदिन जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं पति अनुपम खेर ने पत्नी के जन्मदिन पर खूबसूरत मैसेज लिख कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की है।


    अनुपम ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे किरण!! भगवान आपको लंबी उम्र दे और हमेशा स्वस्थ रखे। मैं दुआ करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें। दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करती है जैसी आप हैं। आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं। ज़िंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं। हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं’। इसके साथ अनुपम ने कई सारी फोटोज शेयर की हैं। देखिये-

    बता दें, कुछ समय पहले किरण खेर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का होने का पता चला था। फ़िलहाल उनका इलाज जारी है। किरण ने देवदास, वीर ज़ारा, ओम शांति ओम, कभी अलविदा न कहना, सिंह इज किंग जैसी फिल्मों से खूब तारीफें बटोरी। इसके आलावा कुछ टीवी शो भी जज किये। किरण फिल्मों के साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं। वो लोकसभा सदस्य हैं। उम्मीद है किरण जल्द अपनी बीमारी से जंग जीत कर फिल्मों में वापसी करें