डायरेक्टर अनुराग कश्यप की हुई एंजियोप्लास्टी, अब ऐसी है सेहत

    डायरेक्टर अनुराग कश्यप की हुई एंजियोप्लास्टी

    डायरेक्टर अनुराग कश्यप की हुई एंजियोप्लास्टी, अब ऐसी है सेहत

    पिछले रविवार को फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को सीने में दिक्कत हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया था। एक न्यूज पॉर्टल के मुताबिक एंजियोग्राफी में पता चला कि उनके दिल में ब्लॉकेज है और इसके बाद उनकी एक सर्जरी हुई।

    अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने बताया कि खबर सही है और उनकी सर्जरी हुई है। साथ ही प्रवक्ता ने ये भी बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें एक हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। इसके बाद ही वो काम पर लौट पाएंगे।

    अनुराग कश्यप गैंग्स ऑफ वासेपुर, देव डी, गुलाल और बॉम्बे टॉकीज जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल की उनकी फिल्मों की बात करें तो दोबारा नाम की फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म में उनकी लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू होंगी। इससे पहले दोनों मनमर्जियां में साथ काम कर चुके हैं। मनमर्जियां भी अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की थी।