अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आई पहली पत्नी आरती बजाज, यौन शोषण के आरोप को बताया चीप स्टंट

    अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आई पहली पत्नी आरती बजाज

    अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आई पहली पत्नी आरती बजाज, यौन शोषण के आरोप को बताया चीप स्टंट

    बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बंट गई हैं। एक तरफ बड़ा ग्रुप है अनुराग कश्यप का खुल कर समर्थन कर रहा है। उन्हें सबसे बड़ा फेमिनिस्ट बता रहा है। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत समेत कुछ लोग हैं जो डायरेक्टर की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं कंगना ने ये तक कह दिया कि अनुराग अपनी पहली सभी पार्टनर को चीट करते आये हैं। अब ऐसे में अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज सामने आई हैं।

    आरती ने अनुराग का समर्थन करते हुए पायल के आरोपों को चीप स्टंट बताया। आरती लिखती हैं -यह पहली पत्नी है....अनुराग कश्यप आप एक रॉकस्टार हो। महिलाओं को हमेशा की तरह सशक्त करते रहो और उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह बनाते रहो।'मैं यह सब कुछ हमारी बेटी के लिए देखती हूं। यहां कोई ईमानदारी नहीं है और दुनिया हारे हुए और बिना दिमाग वाले लागों से भर गई है। जो किसी भी ऐसे इंसान के खून के प्यासे हो गए हैं जो आवाज उठाता है। नफरत करने में लगने वाली ऊर्जा अगर लोग किसी अच्छे काम में लगाएं तो दुनिया एक बेहतर जगह बन सकती है। मैंने अभी तक जो देखा है, यह उसमें सबसे घटिया हरकत है।'

    आगे आरती ने लिखा, 'पहले मुझे इस पर गुस्सा आया और फिर मैं जोर से हंसी क्योंकि यह इससे ज्यादा बनाया हुआ नहीं हो सकता। मुझे माफ करना कि आपको इससे गुजरना पड़ रहा है। यही इनका स्तर है। आप अपनी आवाज का इस्तेमाल करते रहो, हम तुमसे प्यार करते हैं।'


    बता दें, आरती बजाज एक फिल्म एडिटर हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 6 सालों में टूट गया। दोनों ने साल 2009 में तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी आलिया है। वैसे आरती बजाज के अलावा तापसी पन्नू, टिस्का चोपड़ा, माही विज, अनुभव सिन्हा जैसे कलाकारों ने अनुराग कश्यप का समर्थन किया है।