कसौटी जिंदगी की में हो जायेगा प्रेरणा का मर्डर, सच निकला फातिमा सना शेख का सपना

    कसौटी जिंदगी की में हो जायेगा प्रेरणा का मर्डर

     कसौटी जिंदगी की में हो जायेगा प्रेरणा का मर्डर, सच निकला फातिमा सना शेख का सपना

    अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक इंस्टाग्राम पर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बुरे सपने के बारे में बताया था जिसमें कसौटी जिंदगी की 2 के अनुराग ही प्रेरणा का मर्डर कर देते हैं। अब फातिमा का ये सपना सच हो गया है। क्योंकि प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस खबर पर मुहर लगा दी। आने वाले एपिसोड में प्रेरणा का मर्डर होने वाला है। ये मर्डर कोई और नहीं बल्कि अनुराग करता है।

    कसौटी जिंदगी की में हो जायेगा प्रेरणा का मर्डर, सच निकला फातिमा सना शेख का सपना

    फातिमा ने अपने पोस्ट में बताया था ‘कल रात मैंने अजीब सपना देखा, जो कि किसी बुरे सपने से कम नहीं था। सपना टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 से रिलेटेड था, जो कि मेरा फेवरेट शो है। मैंने देखा कि अनुराग ने प्रेरणा को मार दिया है। हां, और कोई नहीं अनुराग ने प्रेरणा को जान से मार दिया है। उम्मीद करती हूं कि ये कभी न हो।'

    कसौटी जिंदगी की में हो जायेगा प्रेरणा का मर्डर, सच निकला फातिमा सना शेख का सपना

    करीब 7 दिन पुराना सपना अब सच हो गया है। एकता कपूर ने बताया ‘हां, ऐसा होगा। अनुराग और प्रेरणा छोटे पर्दे की सबसे चहेती जोड़ियों में से हैं, लेकिन अब दर्शक विश्वासघात देखेंगे।" मतलब आने वाले एपिसोड में प्रेरणा के मर्डर का सीक्वेंस दिखाया जायेगा।

    कसौटी जिंदगी की में हो जायेगा प्रेरणा का मर्डर, सच निकला फातिमा सना शेख का सपना

    आने वाले एपिसोड में दिखाया तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि प्रेरणा (एरिका फर्नांडीस) जो प्रेग्नेंट हैं। उन्हें अनुराग (पार्थ समथान) हॉस्पिटल ले जाएगा। उसी दौरान प्रेरणा का मर्डर किया जायेगा। इसके बाद शो में लीप आने की बात भी की गई है। अब मर्डर के बाद प्रेरणा की वापसी कैसे होती है ये जानना दिलचस्प होगा।