शादी वाले लुक में एक बार फिर नज़र आये अनुष्का और विराट, जानिए वजह !

    शादी वाले लुक में एक बार फिर नज़र आये अनुष्का और विराट, जानिए वजह !

    एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कापल है। ये दोनों जहां भी साथ नज़र आते हैं, सबकी निगाहें बस इन्हीं पर ठहर जाती हैं। हाल में दोनों को एक बार फिर शादी जैसे लिबास में देखा। यहां अनुष्का वैसे की क्रीम और पिंक से रंग के लहंगे में नज़र आ रही हैं, जैसा उन्होंने अपनी शादी पर पहना था। वहीं विराट काले रंग की शेरवानी में नज़र आ रहे हैं। 

    इन्हें देख कर तो लग रहा है जैसे दोनों ही फिर शादी करने की तैयारी में हैं। लेकिन सच तो ये हैं कि ये शादी नहीं बल्कि एक विज्ञापन के ऐसे तैयार हुए हैं।

    दरअसल, अनुष्का और विराट शादी के बाद पहली बार एक विज्ञापन में साथ नज़र आने वाले हैं। ये विज्ञापन की प्रोडक्ट का होगा ये तो वक़्त आने पर मालूम चल ही जायेगा। वैसे अनुष्का और विराट की लवस्टोरी की शुरुआत ही विज्ञापन से हुई थी। अब इन्हें नए रूप में देखना मजेदार होगा।