अनुष्का और विराट ने दुबई में RCB की टीम के साथ मनाया पेरेंट्स बनने का जश्न

    अनुष्का और विराट ने दुबई में RCB की टीम के साथ मनाया पेरेंट्स बनने का जश्न

    अनुष्का और विराट ने दुबई में RCB की टीम के साथ मनाया पेरेंट्स बनने का जश्न

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकरी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी थी। इस न्यूज़ के बाहर आने के बाद अनुष्का और विराट के फैंस इस नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का जनवरी 2021 में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

    अब इस बड़ी खबर को अनुष्का और विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ केक काट कर सेलिब्रेट किया। दोनों केक काटते दौरान बेहद खुश नज़र आ रहे थे।

    वहीं टीम के ऑफिसियल पेज की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि ये सेलिब्रेशन पूरी सेफ्टी के साथ किया गया है। सभी को 7 दिनों के लिए दुबई में  क्वारंटाइन किया गया था। 6 बार कोरोना टेस्ट किया गया जिसके बाद ये टीम की मुलाकात हुई है।

    बता दें, कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से आईपीएल टाल दिया गया था। अब इसकी शुरुआत 19 सितंबर को दुबई में होगी। इस बार टीवी पर ही आईपीएल के मैच को एन्जॉय किया जा सकेगा।