क्वारेंटाइन हेयर स्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के काटे बाल

    क्वारेंटाइन हेयर स्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के काटे बाल

    क्वारेंटाइन हेयर स्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के काटे बाल

    कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन में सिर्फ बहुर जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सभी की दुकानें बंद कर दी गई हैं। ऐसे में बॉलीवुड भी घर में कैद है। इस दौरान देखा गया कि ज्यादातर सेलेब्स खुद ही खाना बनाना और झाड़ू पोछा करने में लगे हैं। अब एक और दिक्कत सामने आ गई है और वो है बाल कटवाने की। कहां तो ये सेलेब्स सैलून जाया करते थे और नॉर्मल बाल काटने के लिए भी कोई नहीं है।

    लेकिन अनुष्का शर्मा ने इसका भी रास्ता निकाल लिया है। उन्होंने खुद ही हाथ में कैंची उठा ली है और नाई यानी बार्बर बन गई हैं। और लगे हाथ उन्होंने अपने पति विराट कोहली के बाल काटकर उनकी एक नई हेयर स्टाइल भी बना दी है। वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि जब आप अपनी पत्नी को किचन की कैंची से बाल काटने देते हैं। हालांकि विराट को अनुष्का का बाल काटना काफी पसंद आया है। बाद में उन्होंने बिफोरआ-आफ्टर की फोटो भी शेयर की है। अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आप यहां देखिए।

    वैसे क्वारेंटाइन में अनुष्का शर्मा को देखकर लग रहा है कि वो काफी मल्टीटास्किंग हैं। उन्होंने इससे पहले अपना पापा के बर्थडे पर खुद ही घर पर केक बनाया था। साथ ही उन्होंने WHO का सेफ हैंड्स चैलेंज लेकर भी वीडियो पोस्ट किया था। बाकी सेलेब्स की तरह अनुष्का शर्मा भी अपने फैंस को घर पर रहने की सलाह दे रही हैं ताकि कोरोनावायरस की इस बीमारी से जल्द से जल्द निपटा जा सके।