अनुष्का ने लाइव चैट में विराट को कहा 'झूठा', सुनील छेत्री ने सुनाए दोनों के अनसुने किस्से!

    अनुष्का ने लाइव चैट में विराट को कहा 'झूठा'

    अनुष्का ने लाइव चैट में विराट को कहा 'झूठा', सुनील छेत्री ने सुनाए दोनों के अनसुने किस्से!

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, भारत की जनता के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। विराट और अनुष्का की लव स्टोरी मीडिया में सबको दिख तो रही थी, लेकिन असल में इन दोनों के बीच जो चल रहा था, वो बहुत ही मजेदार था। विराट, हाल ही में भारत के फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री से इन्स्टाग्राम लाइव पर बात कर रहे थे। विराट को लपेटने के लिए सुनील पुरी तैयारी के साथ आए थे, उन्होंने बताया कि कैसे अनुष्का मैच के टाइम विराट को खेलते वक़्त पूरा सपोर्ट करती हैं और उनकी बैटिंग के अलावा भी पूरे-पूरे टेस्ट मैच देखती हैं। लेकिन विराट अनुष्का के लिए ज़रा देर जाग भी नहीं सके।

    सुनील ने बताया कि कैसे विराट, अनुष्का का एक शूट देखने लन्दन पहुंचे और सेट पर कुछ ही मिनट में सोते बरामद हुए! इस घटना पर सफाई देते हुए विराट ने बताया कि वो थके हुए थे, ऊपर से जेट लैग, तभी लाइव चैट में अनुष्का ने कैमरे के पीछे से चिल्ला कर कहा ‘झूठा’ और सुनील बहुत ज़बरदस्त तरीके से हंस पड़े और बेचारे विराट का चेहरा गुलाबी हो गया। सुनील ने ये भी बताया कि हाल ही में अपने भूटान ट्रिप पर साइकिलिंग करते हुए विराट, अनुष्का को छोड़कर आगे निकल गए थे। विराट हैरान रह गए कि अनुष्का ने सुनील को उनके बारे में कितना कुछ बताया है। विराट ने हैरानी से कहा, ‘ये तूने कब बताया ये सब?’

    खैर मस्ती मज़ाक से इतर, विराट ने कहा कि अनुष्का ने उन्हें साथ की कीमत सिखाई है। विराट ने कहा, ‘जब आप एक ऐसे व्यक्ति से मिलते हो जिसे आप प्यार करते हो, तो आप उसके लिए चीज़ें करना शुरू करते हो। आपको खुलना पड़ता है। हमने एक बात बारबार की कि- ये हमेशा अपने बारे में सोचने की चीज़ नहीं है, आपको साथ के बारे में सोचना पड़ता है। और ये एक ऐसी बात है जो अनुष्का ने मेरे जीवन में आने के बाद मुझे सिखाया। इससे पहले मैं बहुत सेल्फ-सेण्टर्ड था। मेरी ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल गई, क्योंकि मैंने उसकी तरफ देखना शुरू किया और ये सोचना शुरू किया कि इसके लिए क्या कर सकता हूं।’