बेबी बंप के साथ अनुष्का शर्मा ने किया शीर्षासन, विराट कोहली ने ऐसे की मदद

    बेबी बंप के साथ अनुष्का शर्मा ने किया शीर्षासन

    बेबी बंप के साथ अनुष्का शर्मा ने किया शीर्षासन, विराट कोहली ने ऐसे की मदद

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द माँ बनने वाली हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वो लगातार खुद को काम में व्यस्त रख रही हैं। पिछले दिनों उन्हें अपनी टीम के साथ फोटो शूट करते हुए देखा गया था। इसी बीच वो अपने स्वस्थ्य का भी खास ख्याल रख रही हैं। वो अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा योगा करने में देती हैं। उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो बेबी बंप के साथ शीर्षासन करती नज़र आ रही हैं। ये आसन करने में विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं।

    ये तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा-'योगा मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है। मेरे डॉक्टर ने मुझे सलाह दी कि सामने की तरफ झुकने वाले योगा के अलावा मैं सब योगा कर सकती हूं जो प्रेग्नेंसी से पहली करती थीं। लेकिन सही और जरूरी सपोर्ट के साथ। मैं पिछले कई साल से शीर्षासन कर रही हूं। इस बार मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं दीवार का सहारा लूं और ज्यादा सुरक्षा के तौर पर मेरे पति ने बैलेंस करने में मेरी मदद की। साथ ही मैंने इसे अपनी योगा टीचर की निगरानी में किया, जो कि इस सेशन के दौरान वर्चुअली मेरे साथ थी। मुझे खुशी है कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी इसकी प्रैक्टिस जारी रख सकी। '

    बता दें, अगस्त में विराट और अनुष्का ने अपने पेरेंट्स बनने की ख़ुशी अपने फैंस के साथ साझा की थी। उसके बाद अनुष्का लगातार विराट के साथ उनकी आईपीएल के मैच के दौरान दुबई में ही रही। अब दोनों मुंबई में ही अपने घर पर हैं। विराट अनुष्का का खास ख्याल रख रहे हैं ये इस तस्वीर में भी साफ नज़र आ रहा है। वहीं दोनों ही अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। अनुष्का अभी 8 महीने के साथ प्रेग्नेंट है। वो जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।