ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !

    ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो गए हैं। आज यानी 12 दिसम्बर को ही उनकी डेब्यू फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म आदित्य चोपड़ा के साथ शाहरुख़ और अनुष्का के लिए भी बड़ी फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने अनपे दम पर इंडस्ट्री में कई बेहतरीन और रिकॉर्डतोड़ फिल्में दी।

    अनुष्का ने सिर्फ 9 सालों में वो मुकाम हासिल कर लिया जहां तक पहुंचने में किसी भी कलाकार की आधी जिंदगी निकल जाती है। वो एक सफल एक्ट्रेस के साथ फिल्में फिल्में प्रोड्यूस भी करती हैं। अनुष्का की खुद की प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम ‘क्लीन स्लेट फिल्म’ है। इसके अन्दर अभी तक दो फिल्में बन चुकी हैं। ‘NH 10’ और ‘फिल्लौरी’। दोनों ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। आने वाले वक़्त में इनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘परी’ भी रिलीज़ होने वाली है।

    अनुष्का ने अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। उनकी इन 5 फिल्मों ने कमाई के मामले में भी तोड़े हैं सारे रिकॉर्ड-

    इसे पढ़ें : देखिये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार शादी की सारी तस्वीरें !

    वीडियो: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हल्दी, सगाई और शादी की रस्म कुछ ऐसे हुई पूरी !

    तस्वीरें : आखिरकार विराट और अनुष्का ने कर दिया अपनी शादी का ऐलान !

    सुल्तान 2016

    सलामन खान के साथ आई उनकी ये फिल्म उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए  भारत में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म 300।35 करोड़ की कमाई कर कई फिल्मों को पछाड़ चुकी है।

    ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !

    पीके -2014

    अनुष्का ने अभी तक के अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। इस फिल्म में भी जग्गू का उनका किरदार बेहद अलग था। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था । और इस फिल्म ने सिर्फ अपने देश में 300 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्ड वाइड कमाई देखे तो 700 करोड़ पार थी

    ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !

    जब तक है जान 2012

    शाहरुख़ खान के साथ आई इस दूसरी फिल्म ने भी कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने 100 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में 112 करोड़ से ज़्यादा कमाई की थी। और वर्ल्ड वाइड 310 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था।

    इसे पढ़ें : विराट और अनुष्का की शादी का राखी सावंत को लगा सदमा, ऐसा दिया रिएक्शन !

    इसे पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बारे में क्या आप ये बातें जानते हैं !

    ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !

    ए दिल है मुश्किल 2016

    साल 2016 में आई ये फिल्म अनुष्का की बेस्ट फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में उनके और रणबीर कपूर के बीच की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म ने भारत में ही 120।85 करोड़ की कमाई की थी।

    इसे पढ़ें : जानिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी तब से अब तक !

    इसे पढ़ें : अनुष्का और विराट की शादी के बाद अब अर्जुन कपूर गायेंगे 'चन्ना मेरेया' !

    इसे पढ़ें : इस सेलेब्रिटी के कहने पर इटली में शादी करने पहुंचे थे विराट और अनुष्का !

    इसे पढ़ें : इटली में शादी के बाद बाहर आई विराट और अनुष्का की पहली तस्वीरें !

    ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !

    रब ने बना दी जोड़ी 2008

    अनुष्का की ये डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से ही अंदाज़ा लग गया था कि अनुष्का का बॉलीवुड में लम्बा करियर है। ये फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के करियर की तीसरी बड़ी फिल्म साबित हुई थी। साथ शाहरुख़ के करियर को भी उंचाइयों तक ले गई। इसी फिल्म ने अनुष्का को बॉलीवुड का बड़ा स्टार बना दिया था। फिल्म ने 9 साल पहले भी 84 करोड़ की बड़ी कमाई की थी।

    इसे पढ़ें : इस सेलेब्रिटी के कहने पर इटली में शादी करने पहुंचे थे विराट और अनुष्का !

    इसे पढ़ें : विराट और अनुष्का की शादी के खाने का मेन्यू जानकर आपके भी मुंह में पानी आ जाएगा !

    इसे पढ़ें : विराट और अनुष्का की शादी : बॉलीवुड और क्रिकेटर्स ने नवविवाहित जोड़े को दी खूब सारी दुआएं !

    ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !