अनुष्का शर्मा को गूगल ने बताया क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी, ये है वजह!

    अनुष्का शर्मा को गूगल ने बताया क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी

    अनुष्का शर्मा को गूगल ने बताया क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी, ये है वजह!

    इंटरनेट एक चमत्कारी दुनिया है और आज यहाँ एक नया चमत्कार हुआ है जिसे देखकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली और अफ़गान क्रिकेटर राशिद खान, तीनों के फैंस अपना माथा खुजा रहे हैं! गूगल बाबा की मानें तो अनुष्का शर्मा, राशिद खान की पत्नी हैं। नहीं-नहीं, ये हम नहीं कह रहे, गूगल कह रहा है!

    अनुष्का शर्मा को गूगल ने बताया क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी, ये है वजह!

    ऑफकोर्स गूगल आज बहुत कनफ्यूज है। गूगल पर ‘Rashid Khan Wife’ (राशिद खान वाइफ़)’ सर्च करने पर जवाब मेन अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है। दरअसल इसके पीछे भी एक वजह है! कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में एक इंस्टाग्राम सेशन में राशिद खान को अपनी फेवरेट फ़ीमेल एक्ट्रेसेज के नाम बताने थे। राशिद ने कहा कि उन्हें अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा को देखना बहुत पसंद है।

    बस, राशिद खान के फैंस को दोनों का नाम जोड़ने के लिए इससे ज़्यादा और क्या चाहिए था! इंटरनेट पर इन दोनों का नाम इतनी जगह साथ में आया कि बस गूगल सर्च इंजिन को बड़ा वाला कन्फ़्यूजन होने लगा। ये ठीक वैसे ही है जैसे गूगल पर ‘Idiot’ (इडियट) सर्च करने पर फोटो आती है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की!

    अनुष्का और विराट की बात करें तो दोनों फिलहाल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए एकसाइटेड हैं। अनुष्का हाल ही IPL2020 में विराट के एक मैच में भी नज़र आई थीं।