अनुष्का शर्मा भी मैदान पर लगाएंगी चौके-छक्के, इस महिला क्रिकेटर की बायोपिक में आयेंगी नज़र ?

    अनुष्का शर्मा भी मैदान पर लगाएंगी चौके-छक्के

    अनुष्का शर्मा भी मैदान पर लगाएंगी चौके-छक्के, इस महिला क्रिकेटर की बायोपिक में आयेंगी नज़र ?

    साल 2018 में आई जीरो के बाद अनुष्का शर्मा फिल्मों से गायब हैं। उन्हें इस दौरान पति विराट कोहली के साथ सांय बिताते देखा गया है। लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि अनुष्का जल्द फिल्मों में वापसी करे। तो अब उनके फैंस के लिए ये बड़ी खबर है कि अनुष्का जल्द को महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी बायोपिक में नज़र आ सकती हैं।

    खबरों की माने तो झूलन का किरदार बड़े परदे पर निभाने के लिए अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी इस खबर की कोई अभिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    अनुष्का शर्मा भी मैदान पर लगाएंगी चौके-छक्के, इस महिला क्रिकेटर की बायोपिक में आयेंगी नज़र ?

    बता दें, अनुष्का साल 2018 में आई फिल्म ज़ीरो में नज़र आई थी। इस फिल्म में वो शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ थी। लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने एक साल का लंबा ब्रेक ले लिया और अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट का एलान नहीं किया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अनुष्का इस साल फिल्मों में वापसी करेंगी।