अनुष्का शर्मा ने शेयर की पति विराट कोहली की फनी वीडियो, हंसी नहीं रोक पा रहे हैं रणवीर सिंह

    अनुष्का ने शेयर की विराट कोहली की फनी वीडियो, हंसी नहीं रोक पा रहे हैं रणवीर

    अनुष्का शर्मा ने शेयर की पति विराट कोहली की फनी वीडियो, हंसी नहीं रोक पा रहे हैं रणवीर सिंह

    लॉकडाउन में बाकी तमाम सेलेब्स की तरह अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली के साथ घर में ही वक्त बिता रहे हैं। ये कपल घर में अकसर कुछ न कुछ करके टाइम पास कर रहा है और अपने फैंस को भी एंटरटेन करते रहते हैं। पिछले दिनों विराट ने शेयर किया था कि कैसे अनुष्का उनकी हेयरस्टाइलिस्ट बन गई हैं।

    अब अनुष्का शर्मा ने विराट का जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर हर कोई हंस पड़ेगा। इस वीडियो में विराट डायनासॉर का एक्ट करते हुए दरवाजे से अंदर आते हैं और पहले रूकते हैं और फिर डायनासॉर की तरह दहाड़ मारते हुए आगे बढ़ जाते हैं। विराट को इस अवतार में देखना वाकई में बहुत फनी है। इस वीडियो को देखकर एक्टर रणवीर सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने ने हंसते हंसते आंख में पानी आ जाने वाला इमोजी कमेंट किया है।

    अनुष्का शर्मा और विराट की पिछले हफ्ते बिल्डिंग के टैरेस पर क्रिकेट खेलते हुए वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। दोनों ही एक बार बैटिंग तो एक बार बॉलिंग करते नजर आए थे। वहीं अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर काफी चर्चा मे हैं। उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस ने इसे बनाया है। अनुष्का की इस सीरीज की चारों तरफ खूब वाह वाही हो रही है।