अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के 32 वें जन्मदिन पर ऐसे बरसाया प्यार, देखे तस्वीरें

    अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के 32 वें जन्मदिन पर ऐसे बरसाया प्यार

    अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के 32 वें जन्मदिन पर ऐसे बरसाया प्यार, देखे तस्वीरें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली सबसे क्यूट और रोमांटिक कपल माने जाते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए देखे गए हैं। ऐसे में अनुष्का ने विराट के 32 वें बर्थडे पर भी दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर एक बार फिर अपने प्यार का इज़हार किया।

    इन तस्वीरों को देख कर तो लग रहा है जैसे ये बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद की हैं। पहली फोटो में दोनों कैमरे को देख कर पोज़ दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अनुष्का विराट को किस करती नज़र आ रही हैं। ये विराट के बर्थडे का सबसे खूबसूरत पल होगा।

    बता दें, अनुष्का और विराट सबसे खूबसूरत पल जी रहे हैं। दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरो ला एलान दोनों ने अगस्त में किया था। अनुष्का जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। फ़िलहाल वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच दौरान अनुष्का काफी एक्टिव भी नज़र आ रही हैं। वो विराट की टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को सपोर्ट करने अक्सर क्रिकेट मैदान में देखी गई हैं। इन दिनों अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ देखा जा सकता है।