अनुष्का ने शेयर की विराट के साथ की ये पुरानी तस्वीर, कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना ये छुपा टैलेंट

    अनुष्का ने शेयर की विराट के साथ की ये पुरानी तस्वीर

    अनुष्का ने शेयर की विराट के साथ की ये पुरानी तस्वीर, कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना ये छुपा टैलेंट

    कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन है। पिछले कई दिनों से काम धंधा सब ठप है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिये हमें एंटरटेन करने में लगे हुए हैं। कुछ सोशल मीडिया पर अपना हिडेन टैलेंट दिखा रहा है तो कोई अपने पार्टनर पर प्यार बरसा रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। दोनों साथ में कुकिंग करते हैं और फिर साथ में लूडो भी। अब अनुष्का ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर बेशक थोड़ी पुरानी है लेकिन दोनों के बीच ताजगी अब भी वैसे ही है। इस तस्वीर में अनुष्का ने विराट को साइड से गले लगाया हुआ है।

    वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन अपने फैंस को अपना हिडेन टैलेंट मतलब गिटार बजाते हुए नज़र आ रहे हैं। थोड़ा ध्यान दीजियेगा, गिटार बजाते दिख रहे हैं लेकिन बजा नहीं रहे हैं। ये वीडियो देखिये खुद समझ जायेंगे।

    वैसे कार्तिक इस लॉकडाउन में अपने यूट्यूब चैनल के लिए खूब सारे इंटरव्यूज करने में लगे हुए हैं। वो कोरोना वारियर्स से बातें कर रहे हैं। उनकी तकलीफों को ऑडियंस तक पहुंचा रहे हैं। वहीं उन्होंने कोरोना से ठीक हुए मरीजों से भी बात की। इस लॉकडाउन उन्होंने कुछ नया सीखा

    वहीं कार्तिक के फ़िल्मी करियर की बात करें तो इस साल वो ‘लव आजकल 2’ में नज़र आये थे। फिल्म नहीं चली। इसके अलावा वो भूल भुलैया 2, दोस्ताना 2 जैसी फ़िल्में कर रहे हैं।