अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, विराट भी आये नज़र

    अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट

    अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, विराट भी आये नज़र

    विराट कोहली इन आईपीएल में बिजी हैं। इसके बावजूद वो अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ समय बिता रहे हैं। अब ये कपल वापस अपने शहर मुंबई आ गया है। विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद मुंबई वापसी की है। यहां उनका अगला मैच होने वाला है। विराट के साथ अनुष्का भी बेटी को साथ लिए मुंबई वापस आ गई हैं।

    अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी के साथ स्पॉट किया गया है। उन्होंने बेबी चेस्ट बैग में वामिका को लिया हुआ था। कोरोना काल में अनुष्का सावधानी के साथ ट्रेवल कर रही है। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस के चेहरे पर मास्क और शील्ड देखी जा सकती है।

    बता दें, इसी साल 11 जनवरी को अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। अब दोनों अपनी लाडली के साथ समय बिता रहे हैं। कपल ने पहले ही तय किया हुआ था कि वो अपने बच्चे को मीडिया से दूर रखेंगे। इसलिए विराट और अनुष्का मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं। वहीं फैंस वामिका की एक झलक पाने के इंतजार में हैं।