पति विराट को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची अनुष्का शर्मा, रेड ड्रेस में आई नज़र

    पति विराट को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची अनुष्का शर्मा

    पति विराट को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची अनुष्का शर्मा, रेड ड्रेस में आई नज़र

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल है। अनुष्का इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को दुबई में बिता रही हैं। वो दुबई में हो रहे आईपीएल मैच में पति विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंज बंगलोर को सपोर्ट कर रही हैं। कई बार उन्हें RCB के मैच के दौरान स्टेडियम में टीम को चियर्स करते देखा गया है। बीते शुक्रवार को भी अनुष्का टीम को सपोर्ट करती हुई स्टेडियम में नज़र आई ।

     सोशल मीडिया पर स्टेडियम में बैठी अनुष्का की खूब सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वो रेड ड्रेस में टीम को चियर्स करती नज़र आ रही हैं। कई मौको पर उन्हें एक्साइटेड देखा जा सकता है वहीं कई बार वो दुखी और अपने फ़ोन के साथ बिजी नज़र आई।

    बता दें, हाल में अनुष्का ने पूरी RCB टीम के साथ मिलकर विराट का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर प्रेग्नेंट अनुष्का काफी खुश नज़र आई। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वहीं विराट आईपीएल के साथ अनुष्का का भी खास ख्याल रख रहे हैं। दोनों क्रिकेट मैच के आलावा ज्यादातर साथ ही नज़र आते हैं। अब आईपीएल के बाद अनुष्का और विराट अपने पहले बच्चे के स्वागत में लग जायेंगे। दोनों जनवरी में पेरेंट्स बनने वाले हैं।