अनुष्का शर्मा बनीं विराट की क्रेज़ी फैन; मजेदार वीडियो में कर रही हैं चौके की डिमांड!

    अनुष्का शर्मा बनीं विराट की क्रेज़ी फैन

    अनुष्का शर्मा बनीं विराट की क्रेज़ी फैन; मजेदार वीडियो में कर रही हैं चौके की डिमांड!

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडिया सबसे प्यारे सेलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों इस समय बाकी दुनिया की तरह घर में हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। विराट और अनुष्का पूरी कोशिश ये भी कर रहे हैं कि साथ में बिताने के लिए इस वक़्त काजितना हो सके खूब सही इस्तेमाल किया जाए और जितना हो सके एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता लिया जाए। दोनों खूब मजा भी कर रहे हैं और अपनी मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। अनुष्का ने आज ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट को क्रिकेट वाले माहौल का फील दे रही हैं। वीडियो में अनुष्का एक क्रेज़ी क्रिकेट फैन की तरह विराट को बोल रही हैं, ‘ए विराट, चौका मार ना।’

    अब विराट चूँकि क्रिकेट के मैदान से दूर हैं तो फैन्स के चीखने-चिल्लाने और चौके-छक्कों की डिमांड को बड़ा मिस कर रहे होंगे! तो ऐसे में अनुष्का ने घर बैठे ही उन्हें ये फील दे दिया। वीडियो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ‘मुझे लगा वो फील्ड पर होना मिस कर रहे होंगे। वो प्यार भी जो उन्हें करोड़ों फैन्स से मिलता है, उसके साथ ही वो शायद अपने ऐसे वाले फैन को भी मिस कर रहे होंगे। तो मैंने उन्हें ये एक्सपीरियंस दे दिया! वाह लाइफ पार्टनर हो तो अनुष्का जैसा घर में ही विराट को स्टेडियम वाला फील मिल रहा है!