विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ मनाई टीम इंडिया की जीत

    फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ मनाई टीम इंडिया की जीत

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ मनाई टीम इंडिया की जीत

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे पॉपुलर कपल्स में से के हैं। हाल में दोनों को साथ में एन्जॉय करते हुए देखा गया। मौका था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत का। इस पल को विराट ने पत्नी और फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ एन्जॉय किया। अनुष्का का इस जीत का जश्न मनाने के लिए मुंबई से बैंगलोर पहुंची।

    जश्न की इस तस्वीर को सुनील छेत्री की पत्नी सोनम भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस डिनर के लिए सुनील और सोनम ने ही अनुष्का और विराट को इनवाईट किया था।  

    बता दें, कुछ समय पहले कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें अनुष्का शर्मा को महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के साथ नीली जर्सी में देखा गया था। खबरे हैं कि अनुष्का झूलन की बायोपिक में उनका किरदार निभा रही हैं। हालांकि अभी इस खबर को लेकर कोई अधिकारिक एलान नहीं किया गया है।