बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी ने प्रभास को बताया अपना 3 AM फ्रेंड

    बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी ने प्रभास को बताया अपना 3 AM फ्रेंड

    बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी ने प्रभास को बताया अपना  3 AM फ्रेंड

    फिल्म बाहुबली में देवसेना के किरदार में अनुष्का शेट्टी को बहोत पसंद किया गया था। यहाँ तक कि बाहुबली प्रभास से इनके अफेयर की खबरे भी खूब उड़ी। हालांकि दोनों ने हमेशा इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया। अब अनुष्का ने अपने और प्रभास के रिशेत पर खुलासा किया है। अनुष्का ने इंटरव्यू में बताया कि वो और प्रभास 15 सालों से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।


    अनुष्का ने कहा, “मैं प्रभास को 15 सालों से जानती हूं और वह मेरे सुबह 3 बजे वाले दोस्तों में से एक है। हमारे लिंकअप की खबर इसलिए आती है क्योंकि हम दोनों शादीशुदा नहीं हैं और ऑन-स्क्रीन शानदार लगते हैं। अगर हम दोनों के बीच कुछ भी होता, तो अब तक दुनिया के सामने आ गया होता। हम दोनों एक ही तरह के हैं जो किसी भी अपने रिश्ते किसी से छुपाते नहीं हैं।’ वैसे ये पहला मौका नहीं है इससे पहले भी अनुष्का और खुद प्रभास एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बता चुके हैं।

    बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी ने प्रभास को बताया अपना 3 AM फ्रेंड

    बता दें, फिल्म बाहुबली में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। उस समय दोनों के अफेयर की खबरे भी खूब उड़ी थी। लेकिन ये साफ़ कर दिया गया कि दोनों बस अच्छे दोस्त हैं। वहीं हाल में खबरे थी कि अनुष्का शर्मा किसी तलाकशुदा व्यक्ति से शादी करने जा रही हैं। लेकिन अनुष्का ने इस खबर को गलत बताया